तेंदुए की खाल के साथ दो भूटानी नागरिक गिरफ्तार

कालचीनी : एसएसबी व वनविभाग ने लुप्तप्राय माने जाने वाली क्लाउडेड प्रजाति के तेंदुए की खाल के साथ दो भूटानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी प्रखंड स्थित भारत-भूटान सीमावर्ती शहर जयगांव इलाके में एसएसबी 53 वाहिनी के जवानों व जल्दापाड़ा अभ्यारण के अधीन कोदालबस्ती रेंज के वनकर्मियों ने […]

कालचीनी : एसएसबी व वनविभाग ने लुप्तप्राय माने जाने वाली क्लाउडेड प्रजाति के तेंदुए की खाल के साथ दो भूटानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी प्रखंड स्थित भारत-भूटान सीमावर्ती शहर जयगांव इलाके में एसएसबी 53 वाहिनी के जवानों व जल्दापाड़ा अभ्यारण के अधीन कोदालबस्ती रेंज के वनकर्मियों ने जयगांव के सुभाषपल्ली इलाके से अंतराष्ट्रीय तस्कर राज गोले और खोमल छेत्री को पकड़ा गया. दोनों भूटान के रहनेवाले हैं. उनके पास से एक क्लाउडेड तेंदुए की खाल बरामद की गयी है.

इस विषय में कोदाल बस्ती रेंज वन विभाग के रेंजर धीरज कामी ने बताया कि शनिवार की शाम हमें गुप्त सूचना मिलती है कि जयगांव के सुभाषपल्ली इलाके में एक क्लाउडेड तेंदुआ की खाल का अवैध सौदा होनेवाला है. सूचना मिलते ही जयगांव के एसएसबी जवानों के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया एवं मौके पर से हमने दोनों भूटानी नागरिकों को एक छाल के साथ पकड़ लिया. उन्होंने कहा कि खाल भूटान से नेपाल जा रहा था. दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >