अलाव तापने के दौरान बुजुर्ग दंपती की हुई दर्दनाक मौत

राधा-गोविंद मंदिर प्रांगण में 15 वर्षों से रह रहा था दंपती सिलीगुड़ी : ठंड से बचाव के लिए आग ताप रहे वृद्ध दंपती की रहस्यमयी तरीके से दर्दनाक मौत हो गयी. यह घटना सोमवार की रात सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के एनजेपी थाना अंतर्गत फुलबाड़ी-2 पूर्व धनतला इलाके में घटी है. घटना के बाद रहस्य गहराता […]

राधा-गोविंद मंदिर प्रांगण में 15 वर्षों से रह रहा था दंपती

सिलीगुड़ी : ठंड से बचाव के लिए आग ताप रहे वृद्ध दंपती की रहस्यमयी तरीके से दर्दनाक मौत हो गयी. यह घटना सोमवार की रात सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के एनजेपी थाना अंतर्गत फुलबाड़ी-2 पूर्व धनतला इलाके में घटी है. घटना के बाद रहस्य गहराता जा रहा है. एनजेपी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
घटना में मृत दंपती का नाम रोहित प्रसाद राय (80) तथा ध्रुपती राय (70) बताया गया है. जानकारी के अनुसार दंपती पूर्व धनतला इलाके के राधा गोविंद मंदिर के पास पिछले 15 वर्षों से रह रहा था. हाल ही में मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें जगह खाली करने को कहा गया था.
जानकारी मिली है कि उसी इलाके में उस दंपती की बेटी व दामाद भी रहते हैं. घटना को लेकर मृत दंपती की बेटी रेखा देवी सिंह ने बताया कि उसके पिता पैरालाइसिस थे. सोमवार की रात को उनकी बेटी अपने नाना-नानी को खाना पहुंचाकर वापस लौट आयी. बूढ़े मां-बाप के चिल्लाने की आवाज सुनकर ही वे मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
स्थानीय लोगों ने बताया कि ठंड ज्यादा होने के कारण दोनों बुजुर्ग आग सेंक रहे थे. उसी दौरान रहस्यमयी तरीके से बुजुर्ग रोहित आग की चपेट में आ गये. अपने पति को बचाने के क्रम में पत्नी ध्रुपती राय भी अलाव के आग की चपेट में आ गयीं. उनके चिल्लाने की अवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तथा आग को बुझाने में‍ जुट गये. स्थानीय लोगों के पहुंचने से पहले ही उस दंपती की जान जा चुकी थी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ही एनजेपी थाने को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >