जयंती पर याद किये गये अगमसिंह गिरि

कर्सियांग : गोरखा जन पुस्तकालय, कर्सियांग के तत्वावधान में अगमसिंह गिरि जयंती व शैक्षिक प्रतिभा पुरस्कार अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता पूर्ण गुरूंग निरूपम ने की. आकाशवाणी कर्सियांग के नजदीक गोरखा जातीय विभूति उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में नेपाली विभाग, परिमल मित्र स्मृति महाविद्यालय, […]

कर्सियांग : गोरखा जन पुस्तकालय, कर्सियांग के तत्वावधान में अगमसिंह गिरि जयंती व शैक्षिक प्रतिभा पुरस्कार अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता पूर्ण गुरूंग निरूपम ने की. आकाशवाणी कर्सियांग के नजदीक गोरखा जातीय विभूति उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में नेपाली विभाग, परिमल मित्र स्मृति महाविद्यालय, मालबाजार के डा. रेमिका थापा उपस्थित थीं.

विशिष्ट अतिथियों में क्रमशः कर्सियांग महकमा शासक अभिषेक चौरसिया, कर्सियांग नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण लिम्बू, बीओए सदस्य जैतुन निशा, कर्सियांग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. समीर बल, रामकृष्ण कन्या उच्च माध्यमिक स्कूल, कर्सियांग के पूर्व प्राचार्य शांति प्रधान आदि उपस्थित थे.
समारोह के आरंभ में अगमसिंह गिरि जयंती के अवसर पर कवि अगमसिंह गिरि का स्मरण करते हुए उपस्थित अतिथियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पण किया गया.
इसी समारोह में शैक्षिक प्रतिभा पुरस्कार अलंकरण समारोह के तहत डीक बहादुर प्रधान द्वारा प्रायोजित यह पुरस्कार दार्जिलिंग पालिटेक्निक संस्थान, कर्सियांग के विद्यार्थी द्वारा अंतिम फाइनल के सिविल इंजीनियरिंग परीक्षा में टापर होने के वापद अस्मिता गुरूंग को प्रदान किया गया.
इसके तहत उन्हें नगद राशि पांच हजार एक रूपये सहित प्रमाण-पत्र दिया गया. इसी दौरान गोरखा जन पुस्तकालय द्वारा प्रायोजित डॉ. पारसमणि प्रधान योग्यता शैक्षिक पुरस्कार भी साउथ फिल्ड कॉलेज दार्जिलिंग के विद्यार्थी नेपाली आनर्स में उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय टापर प्रशिक्षा सुब्बा को प्रदान किया गया. इसके तहत उन्हें भी नगद राशि पांच हजार एक रूपये सहित प्रमाण-पत्र दिया गया.
समारोह में बालकृष्ण थामी व द्वारिका छेत्री ने कविता पठन किया. समारोह का संचालन प्रकाश प्रधान ने किया. पुस्तकालय के सचिव विनोद रसाईली ने स्वागत वक्तव्य रखा. समारोह को कर्सियांग महकमा शासक अभिषेक चौरसिया, तिलक शर्मा आदि ने संबोधन किया. समारोह में सहदेव चामलिंग व टीम द्वारा उद्घाटन जागरण गीत प्रस्तुत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >