प्राण रक्षा के लिए तेंदुए से भिड़ी सात वर्षीय बच्ची

कालचीनी : कहा जाता है कि मरता क्या नहीं करता. जब अपना प्राण बचाना मुश्किल हो जाता है तो इसके लिए कोई किसी भी हद तक जा सकता है. बुधवार को कालचीनी के बीच चाय बागान में यह बानगी देखने को मिली. जहां शाम के वक्त सात वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही […]

कालचीनी : कहा जाता है कि मरता क्या नहीं करता. जब अपना प्राण बचाना मुश्किल हो जाता है तो इसके लिए कोई किसी भी हद तक जा सकता है. बुधवार को कालचीनी के बीच चाय बागान में यह बानगी देखने को मिली. जहां शाम के वक्त सात वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. उसी दौरान अचानक एक तेंदुआ ने हमला कर दिया.

तेंदुआ बच्ची पर हमला कर उसे घसीट कर ले जाने लगा. अपनी जान की परवाह किए बगैर बच्‍ची ने तेंदुआ से मुकबला किया. अच्‍छी बात यह है कि बच्‍चे के शरीर में तेंदुए के जहरीले दांतों से कई जगह घाव होने के बाद भी वह सही सलामत है.
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अलीपुरदुआर जिले के कालचीनी ब्लॉक स्थित बीच चाय बागान इलाके में घटी. बताया गया है कि बुधवार ढलती शाम के वक्त बागान श्रमिक नेशनल कुजूर की सात वर्षीया बेटी सबिता कुजूर अपने घर से सटे मैदान में खेल रही थी. उसी दौरान अचानक एक तेंदुआ ने उसपर हमला कर दिया. तेंदुआ बच्ची को घसीटते हुए बागान की ओर ले जाने लगा.
लेकिन बच्ची अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए के साथ लड़ती रही. तभी बच्ची की चीख-पुकार को सुनकर कुछ लोग चिल्लाते हुए पहुंचे. हालांकि शोरगुल सुनते ही तेंदुआ अपनी जकड़ से बच्ची को छोड़ बागान के भीतर फरार हो गया.
इस घटना में तेंदुआ के पंजे से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे बागान के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर होने के कारण बच्ची को अलीपुरदुआर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर वन विभाग को सूचना मिलते ही निलपारा रेंज के वनकर्मी मौके पर परिजन के घर पहुंचे.
उपचार की जिम्मेदारी लेते हुए वनविभाग ने नियमानुसार सहयोग देने की बात कही है. वहीं बीच चाय बगान के मैनेजर दीपेन मेहता का कहना है कि बागान प्रबंधन की ओर से हर संभव मदद किया जा रहा है. उधर, स्थानीय लोगों ने ने वन विभाग से मौत के मुंह से खुद निकलने वाली बच्ची को पुरस्कृत करने की मांग की है.
इस विषय पर निलपाड़ा रेंज के रेंजर रमीज़ रॉजर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हम वनकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि वाकई में तेंदुआ ने बच्ची के हाथ, पीठ और पैर पर आक्रमण कर जख्मी कर दिया है. उन्होंने कहा कि बच्ची की हालत को देख तुरंत हम लेकर अलीपुरद्वार जिला अस्पताल पहुंचे एवं बच्ची का इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >