नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : एनजेपी थाना अधीन फूलबारी संलग्न बांग्लाबांधा इलाके में 10 वर्षीया नाबालिग को पैसे का प्रलोभन देकर दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में पुलिस ने एक पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया. युवक का नाम धारूल राय (30) बताया गया है. युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर शुक्रवार उसे जलपाईगुड़ी कोर्ट में […]

सिलीगुड़ी : एनजेपी थाना अधीन फूलबारी संलग्न बांग्लाबांधा इलाके में 10 वर्षीया नाबालिग को पैसे का प्रलोभन देकर दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में पुलिस ने एक पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया. युवक का नाम धारूल राय (30) बताया गया है.

युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर शुक्रवार उसे जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया. पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी धारूल राय गत 16 दिसंबर को उक्त नाबालिग को पैसे का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था. किसी तरीके से वो आरोपी के चंगुल से निकल भागी.
बाद में उसने परिवार वालों को मामले की जानकारी दी. बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी के परिवार वालों ने आपस में बैठकर इसको रफा-दफा करने का प्रयास किया. इस पूरी घटना के बाद पीड़िता के परिवार वालों ने गुरुवार को एनजेपी थाना को जानकारी दी. शिकायत मिलते ही एनजेपी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई.
गुरुवार रात को ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी धारूल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया. जहां कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया. परिवार वालों का कहना है कि इस घटना के बाद नाबालिग सदमें में है. परिजनों ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >