दो अलग-अलग जगहों में फंदे से लटकते मिले शव

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के दो अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को दो लोगों के अस्वाभाविक मौत की खबर है. शुक्रवार की सुबह भक्तिनगर थाना अंतर्गत हैदरपाड़ा इलाके से गुड्डू साहा नामक एक व्यापारी का फंदे से लटकता शव उसके घर से बरामद किया गया. पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड्डू को शराब की बुरी […]

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के दो अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को दो लोगों के अस्वाभाविक मौत की खबर है. शुक्रवार की सुबह भक्तिनगर थाना अंतर्गत हैदरपाड़ा इलाके से गुड्डू साहा नामक एक व्यापारी का फंदे से लटकता शव उसके घर से बरामद किया गया. पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड्डू को शराब की बुरी लत थी.

वह रोज रात को शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था. गुरुवार रात को भी किसी बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ विवाद हुआ था. आज सुबह परिवार वालों ने उसका फंदे से लटकता शव बरामद किया. इस घटना के बाद भक्तिनगर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. दूसरी ओर शुक्रवार को कालिम्पोंग के एक युवक का सिलीगुड़ी के चर्च रोड संलग्न इलाके के उसके घर से फंदे से लटकता शव बरामद हुआ.

मृत युवक की पहचान रॉनी छेत्री के रूप में हुई है. वह काम के सिलसिले में चर्च रोड इलाके में किराये के मकान में रहता था. पुलिस ने उन दोनों शव को पोस्टमर्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भेज मामले की जांच शुरू कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >