कालिम्पोंग : कालिम्पोंग जिले के खंड स्थित साक्योंग जीटी अंतर्गत 20 माइल में शनिवार को एक अधेड़ महिला की हत्या कर दी गयी. महिला का नाम चंद्र गुरुंग (53) है. महिला के सिर पर गहरे जख्म के निशान पाये गये हैं. जिससे आशंका लगायी जा रही है कि हत्या धारदार हथियार से की गयी है.
जानकारी के अनुसार शनिवार की तड़के मृतका के 90 वर्षीय पिता ने घर के दरवाजे के पास बेटी को गिरी हुई पाया. तब उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों व पुलिस को दी.
इसके बाद एएसपी समेत थाना प्रभारी अरविंद भट्टाचार्य, अलगड़ा पुलिस चौकी प्रभारी टीटी भूटिया, पेडोंग पुलिस प्रभारी लक्ष्मण पोखरैल समेत अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की.
पुलिस का कहना है कि महिला के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है. सिर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं. घर के दरवाजे पर पड़े शव को देर शाम जलपाईगुड़ी से पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ने जांच शुरू की.
