एसएसबी जवान के घर दुस्साहसिक चोरी

मालदा : जिले के हबीबपुर थानांतर्गत आइहो ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक एसएसबी जवान के मकान में दुस्साहसिक चोरी की घटना हुई है. शनिवार की देर रात को इस ग्राम पंचायत के बक्सीनगर गांव में अपराधी उपरी तल्ले का दरवाजा तोड़कर करीब 21 भरी सोना और 17 भरी चांदी के गहने समेत हजारों रुपये ले […]

मालदा : जिले के हबीबपुर थानांतर्गत आइहो ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक एसएसबी जवान के मकान में दुस्साहसिक चोरी की घटना हुई है. शनिवार की देर रात को इस ग्राम पंचायत के बक्सीनगर गांव में अपराधी उपरी तल्ले का दरवाजा तोड़कर करीब 21 भरी सोना और 17 भरी चांदी के गहने समेत हजारों रुपये ले उड़े हैं. घटनास्थल पर पहुंची हबीबपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.

पुलिस सूत्र के अनुसार मकान मालिक का नाम रामपद तरफदार है. वे पेशे से एसएसबी के जवान हैं. फिलहाल वे दिल्ली में पदस्थापित हैं. उनके मकान में उनके रिश्तेदार रहते हैं. वारदात के समय घर में कोई नहीं था. खाली घर का फायदा उठाते हुए चोरों ने कीमती सामान उड़ा लिये. रिश्तेदारों ने बताया कि चोर उपरी मंजिल से लगे दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे.
पुलिस को दिये अपने बयान में एक रिश्तेदार अष्टमी हालदार ने बताया कि उनके घर में रखी अलमारी और शो-केस में रखे 21 भरी सोना और 17 भरी चांदी के गहने और कई हजार रुपये नकद थे. कुछ घर के सामान भी चोर ले गये हैं. हबीबपुर थाना पुलिस के जांच अधिकारी का अनुमान है कि गांव के आसपास के अपराधियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >