तीज की तैयारियों जोरों शोरों से, सुहागिनों में उल्लास

सांकतोड़िया : तीज पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं में भारी उत्साह है. वे रविवार को तीज उपवास रखेंगी. तीज और गणेश चतुर्थी का संयोग दो सितंबर को होने के कारण कई महिलाएं दूसरे दिन सोमवार को भी उपवास रखेंगी. पर्व में शिव-पार्वती की पूजा कर पति के दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की […]

सांकतोड़िया : तीज पर्व को लेकर सुहागिन महिलाओं में भारी उत्साह है. वे रविवार को तीज उपवास रखेंगी. तीज और गणेश चतुर्थी का संयोग दो सितंबर को होने के कारण कई महिलाएं दूसरे दिन सोमवार को भी उपवास रखेंगी. पर्व में शिव-पार्वती की पूजा कर पति के दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है.

विवाहिता बेटियां मायके पहुंचने लगी हैं. पर्व की शुरुआत भादो शुक्ल पक्ष द्वितीया से होती है. सुहागन करू भात अर्थात कड़वाहट युक्त सब्जी जैसे करेला के साथ भात खाकर दूसरे दिन उपवास रखती है. जीवन की कड़वाहट को पीकर सुखमय जीवन की ओर बढ़ने की सौगात मिलती है. नव विवाहिता अपने मायके में यह पर्व करती हैं. इसकी तैयारी को लेकर बाजार में गहमा-गहमी है. मनपसंद गहनों तथा कपड़ों की खरीदारी शुरू है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >