रिहायशी इलाके से जिंदा बम बरामद

दिनहाटा : थाने से थोड़ी ही दूर पर बीएसएनएल ऑफिस के पास जिंदा बम बरामद हुआ है. बुधवार दोपहर को दिनहाटा शहर के टेलीफोन एक्सचेंज मोड़ इलाके में संबंधित ऑफिस के पास नाले में स्थानीय लोगों ने बम गिरा देखा. दिन हहाड़े जिंदा बम देखकर लोगों ने इसकी सूचना दिनहाटा थाना को दी. खबर पाकर […]

दिनहाटा : थाने से थोड़ी ही दूर पर बीएसएनएल ऑफिस के पास जिंदा बम बरामद हुआ है. बुधवार दोपहर को दिनहाटा शहर के टेलीफोन एक्सचेंज मोड़ इलाके में संबंधित ऑफिस के पास नाले में स्थानीय लोगों ने बम गिरा देखा. दिन हहाड़े जिंदा बम देखकर लोगों ने इसकी सूचना दिनहाटा थाना को दी. खबर पाकर आईसी संजय दत्त अपने दलबल के सात मौके पर पहुंचे.

नाले से बम बरामद कर लिया गया. स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि नाले में सूता से लपेटे हुए हालत में एक दुकानदार ने बम गिरा देखा. उसने तुरंत अन्य दुकानदारों को इसकी सूचना दी. टेलीफोन एक्सचेंज मोड़ इलाके में बीएसएनएल का ऑफिस है.
पास ही दिनहाटा अस्पताल के चिकित्सकों का क्वाटर है. दूसरी ओर पास में ही दिनहाटा थाना एवं उप सुधारगृह स्थित है. ऐसे भीड़ भार वाले इलाके में दिन दहाड़े बन पाये जाने से इलाकाई लोगों ने हरकंप मच गया है. मामले को लेकर दिनहाटा थाना आईसी संजय दत्त ने कहा स्थानीय लोगों ने इलाके में बम देखकर पुलिस को सूचना दी. बम बरामद कर लिया गया है. मामले की छानबीन चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >