शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : शादी का झांसा देकर युवती से सहवास करने का मामला सामने आया है. शादी लगातार टालने के बाद आखिरकार युवती ने युवक के खिलाफ न्यू जलपाईगुड़ी थाने में धोखा देकर दुष्कर्म करने का आरोप दर्ज कराया है. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम खोकन साहा […]

सिलीगुड़ी : शादी का झांसा देकर युवती से सहवास करने का मामला सामने आया है. शादी लगातार टालने के बाद आखिरकार युवती ने युवक के खिलाफ न्यू जलपाईगुड़ी थाने में धोखा देकर दुष्कर्म करने का आरोप दर्ज कराया है. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम खोकन साहा बताया गया है. गुरुवार को उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर किया गया है. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत दक्षिण शांति नगर की युवती का संपर्क प्रधान नगर थाना अंतर्गत चंपासारी के नेताजी नगर कालोनी निवासी खोकन साहा के साथ हुआ. धीरे-धीरे दोनों का संबंध प्रगाढ़ हो गया. खोकन साहा ने शादी करने का भरोसा भी युवती को दिया. इसके बाद दोनों का प्रेम प्रसंग से शारीरिक संबंध में तब्दील हो गया.
अचानक कुछ दिनों से आरोपी खोकन साहा युवती को टालने लगा. अंत में युवती ने बुधवार को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के न्यू जलपाईगुड़ी थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत दर्ज होते ही न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने प्रधान नगर थाना पुलिस की सहायता से आरोपी खोकन साहा को गिरफ्तार किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >