24 घंटे तक ठप रहा बांग्लादेश में भारतीय सामग्री का निर्यात

बांग्लादेशी द्वारा भारतीय लॉरी चालक की पिटाई पर मचा बवाल मालदा : बांग्लादेशी श्रमिकों के हाथों भारतीय लॉरी चालक के प्रताड़ित होने की घटना से मालदा जिला स्थित भारत-बांग्लादेश अंतरराज्यीय वाणिज्य सीमांत महदीपुर को 24 घंटों के लिए बंद कर दिया गया. विगत बुधवार सुबह 10 बजे से यहां से सामग्रियों के आयात-निर्यात को बंद […]

बांग्लादेशी द्वारा भारतीय लॉरी चालक की पिटाई पर मचा बवाल

मालदा : बांग्लादेशी श्रमिकों के हाथों भारतीय लॉरी चालक के प्रताड़ित होने की घटना से मालदा जिला स्थित भारत-बांग्लादेश अंतरराज्यीय वाणिज्य सीमांत महदीपुर को 24 घंटों के लिए बंद कर दिया गया. विगत बुधवार सुबह 10 बजे से यहां से सामग्रियों के आयात-निर्यात को बंद कर दिया गया था.

आज सुबह 10 बजे इस मामले को लेकर महदीपुर इलाके के जीरो प्वाइंट पर भारत-बांग्लादेश वाणिज्य अधिकारियों के बीच बैठक हुई. बैठक में आरोपी बांग्लादेशी श्रमिक के खिलाफ कानूनी कदम उठाये जाने के आश्वासन के बाद ही दोपहर एक बजे वाणिज्य चालू हुआ.

मालदा महदीपुर एक्सपोटर्स एसोसिएशन के सचिव उज्ज्वल साहा ने बताया कि बुधवार को बांग्लादेश में मकई के निर्यात के वक्त बांग्लादेश के कुछ श्रमिकों ने भारतीय लॉरी चालक संजय मंडल कि पिटाई की. उससे चंदा मांगा गया. चंदा नहीं देने पर उसके सिर फोड़ दिये गये. घायल भारतीय लॉरी चालक को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भरती किया गया. उसके मुंह से सबकुछ सुनने के बाद बुधवार सुबह 10 बजे से बांग्लादेश में भारतीय सामग्रियों के निर्यात बंद कर दिये गये.

आज दोपहर एक बजे से महीदपुर सीमांत से भारत-बांग्लादेश वाणिज्य स्वाभाविक हुआ. बुधवार सुबह से गुरुवार दोपहर तक मालदाके महदीपुर सीमा पर साढ़े चार हजार से भी ज्यादा माल लदे ट्रक रूके रहे. सभी लॉरी चालक अपनी सुरक्षा की मांग में विरोध प्रदर्शन भी किया. इधर बांग्लादेश आयातकारी संस्था के अध्यक्ष आखिरूल इस्लाम ने बताया कि एक दिन के सीमांत वाणिज्य बंद रहने से बांग्लादेश को करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इस मामले के आरोपी लालचांद मियां ने अपना जूर्म स्वीकार किया है. उसे एक महीने के लिए काम से निलंबित कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >