आसनसोल : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसइ) से संबद्ध सभी स्कूलों को अपने कैंपस में एक शिकायत का बक्सा लगाना होगा. इसका उपयोग स्कूल के स्टूडेंट्स करेंगे. अगर किसी स्टूडेंट्स को अपनी शिकायत करनी होगी तो वह एक पर्ची पर लिख कर इस बॉक्स में डाल देंगा. इसमें जो भी नाम और पता होगा, इसे गुप्त रखा जायेगा.
यह निर्देश सीबीएसइ की ओर से तमाम स्कूलों को दिया गया है. सीबीएसइ के अनुसार जिन स्कूल में यह शिकायत का बक्सा नहीं होगा, वहां के छात्र सीधे बाल सरंक्षण अधिकार आयोग के पास जा सकते हैं. बाल संरक्षण अधिकार आयोग के कहने के अनुसार उस स्कूल पर बोर्ड की ओर से कार्रवाई की जायेगी.
फोन नंबर वाला हो बॉक्स
हर स्कूल प्रबंधन को अपने कैंपस में बाल संरक्षण अधिकार आयोग का पता और फोन नंबर कंप्लेंट बॉक्स में लगाने होंगे. ये बॉक्स स्कूल मैनेजमेंट में से कोई खोलेगा और इसकी मंथली रिपोर्ट तैयार की जायेगी. इस मंथली र्पिोट को बाल संरक्षण अधिकार आयोग के पास भेजा जायेगा. यह अगर किसी बच्चे या अभिभावक को लगे कि उसे सही से पढ़ाया नहीं जा रहा है तो वह इसकी शिकायत बाल संरक्षण अधिकार आयोग के पास कर सकता है.
