सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

आसनसोल : एनएच-2 कालीपहाड़ी मोड़ पर ट्रैफिक सिंगAल रेड देखकर बाइक पर सवार तीन युवक खड़ा थे. तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे घटनास्थल पर बाइक चालक भानोड़ा निवासी अमित मंडल की मौत हो गयी जबकि अन्य दो सवार गंभीर रूप से घायल हो […]

आसनसोल : एनएच-2 कालीपहाड़ी मोड़ पर ट्रैफिक सिंगAल रेड देखकर बाइक पर सवार तीन युवक खड़ा थे. तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे घटनास्थल पर बाइक चालक भानोड़ा निवासी अमित मंडल की मौत हो गयी जबकि अन्य दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गये.

घायलों को तत्काल आसनसोल जिला अस्पताल में भरती किया गया है. घटना के बाद क्षुब्ध स्थानीय नागरिकों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ नोकझोक करने लगे. घटना की सूचना पाकर एसीपी सेंट्रल व दक्षिण थाना प्रभारी के साथ ही भारी संख्या में पुलिस के जवान पहुंचे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भीड़ को तितर-वितर करने के लिए पुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज किया, जिससे भगदड़ मच गयी. स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >