अब सिलीगुड़ी को जिला बनाने की हुई आवाज बुलंद

सिलीगुड़ी: अलीपुरद्वार के नया जिला बनने के साथ ही अब दार्जिलिंग जिला से सिलीगुड़ी को अलग कर नया जिला बनाने की आवाज बुलंद होने लगी है. नये जिले के मुद्दे पर सिलीगुड़ी की जनता के साथ विचार-विमर्श करने के लिए वृहतर सिलीगुड़ी नागरिक मंच ने आगामी नौ जुलाई को नागारिक सभा का आयोजन किया है. […]

सिलीगुड़ी: अलीपुरद्वार के नया जिला बनने के साथ ही अब दार्जिलिंग जिला से सिलीगुड़ी को अलग कर नया जिला बनाने की आवाज बुलंद होने लगी है. नये जिले के मुद्दे पर सिलीगुड़ी की जनता के साथ विचार-विमर्श करने के लिए वृहतर सिलीगुड़ी नागरिक मंच ने आगामी नौ जुलाई को नागारिक सभा का आयोजन किया है.

यह जानकारी मंच के अध्यक्ष सुनील सरकार ने आज स्थानीय कॉलेज पाड़ा के चिल्ड्रेन पार्क स्थित रेड क्रॉस बिल्डिंग के सभा कक्ष में आयोजित प्रेस-वात्र्ता के दौरान संवाददाताओं को दी. श्री सरकार ने कहा कि राज्य सरकार ने सिलीगुड़ी को महानगर तो बना दिया, लेकिन ढांचागत सुधारों का अब-तक विकास नहीं किया गया. महानगर के पुलिस क्षेत्र में जलपाईगुड़ी जिले के भक्तिनगर थाना इलाके को शामिल कर लिया गया, लेकिन अदालती मामलों को अब-तक सिलीगुड़ी स्थानांतरित नहीं किया गया.

वहीं सिलीगुड़ी क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा दार्जिलिंग जिला में पड़ता है, वहीं कुछ हिस्सा जलपाईगुड़ी जिले में. इस वजह से लोगों को प्रशासनिक कार्यो के लिए हमेशा दार्जिलिंग-जलपाईगुड़ी दौड़ना पड़ता है. इससे लोगों को काफी परेशानी व समस्याओं से जुझना पड़ता है. अगर सिलीगुड़ी को अलग जिला बना दिया जाता है यह सभी समस्याएं खुद ही दूर हो जायेगी. मंच के कार्यकारिणी सदस्य रतन बनिक ने कहा कि एक जिला गठन के लिए जो ढांचागत आवश्यकता होती है वह सभी सिलीगुड़ी में है. यहां की जनसंख्या 4.5 लाख से अधिक है. सिलीगुड़ी को बंगाल की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है. सरकार को यहां से राजस्व भी बहुत अधिक मिलता है. श्री बनिक ने कहा कि अलीपुरद्वार नया जिला गठन के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उत्तर बंगाल दौरे के दौरान सिलीगुड़ी में बीते मंगलवार को मंच की ओर से उन्हें इन मुद्दों को लेकर मांग-पत्र भी सौंपी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >