रायगंज : सभा के लिए गाड़ी देने पर मालिक व चालक के साथ मारपीट

रायगंज : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के लिये गाड़ी भाड़ा देने पर मालिक और चालक के साथ मारपीट किये जाने का आरोप उत्तर दिनाजपुर जिला भाजपा ने लगाया है. जिला भाजपा के सचिव विश्वजीत लाहिड़ी ने बुधवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के मुख्यालय रायगंज में पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन […]

रायगंज : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के लिये गाड़ी भाड़ा देने पर मालिक और चालक के साथ मारपीट किये जाने का आरोप उत्तर दिनाजपुर जिला भाजपा ने लगाया है. जिला भाजपा के सचिव विश्वजीत लाहिड़ी ने बुधवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के मुख्यालय रायगंज में पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन कर यह आरोप लगाया.

उन्होंने बताया कि गत रविवार को रायगंज के काशीबाटी में योगी आदित्यनाथ की सभा होनी थी. लेकिन राज्य सरकार की अनुमति नहीं मिलने के कारण वे नहीं आ सके थे. इसके बाद उन्होंने फोन के जरिये सभा को संबोधित किया था.

इस सभा में शामिल होने के लिय जिले के विभिन्न इलाकों से भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक बस व ट्रक भाड़े पर लेकर रायगंज आये थे. इन गाड़ियों को चिह्नित करके तृणमूल के श्रमिक संगठन के लोग अब स्टैंड में नहीं घुसने दे रहे हैं.
विश्वजीत लाहिड़ी ने आरोप लगाया कि ईटाहार, हेमताबाद, करनदिघी समेत कई रूट के बस चालकों को धमकी दी जा रही है. उन्हें स्टैंड में बस नहीं लगाने दी जा रही है. दूसरी तरफ आइएनटीटीयूसी के जिलाध्यक्ष अरिंदम सरकार ने भाजपा के इन आरोपों को खारिज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >