तृणमूल कार्यालय पर बम से हमला के खिलाफ पथावरोध, युवा तृणमूल के नाम पर वाममोर्चा पर हिंसा करने का आरोप

दिनहाटा : तृणमूल कांग्रेस दलीय कार्यालय पर बम हमले की घटना का विरोध करते हुए दलीय कार्यकर्ताओं ने पथावरोध किया. ओकड़ाबाड़ी बाजार में दिनहाटा-गीतालदह सड़क पर शनिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया. घटना से इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गयी. हालांकि जल्द ही […]

दिनहाटा : तृणमूल कांग्रेस दलीय कार्यालय पर बम हमले की घटना का विरोध करते हुए दलीय कार्यकर्ताओं ने पथावरोध किया. ओकड़ाबाड़ी बाजार में दिनहाटा-गीतालदह सड़क पर शनिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया. घटना से इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गयी. हालांकि जल्द ही पुलिस के हस्तक्षेप से अवरोध हटा लिया गया.
आरोप है कि तृणमूल युवा का नाम लेकर शुक्रवार रात उनके दलीय कार्यालय में दो बम फेंके गये. इसमें से एक कार्यालय के भीतर फटा, जिससे कार्यालय के भीतर ममता बनर्जी की तस्वीर व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हुए हैं. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर एक जिंदा बम बरामद किया. इसी घटना का प्रतिवाद किया गया.
इस बारे में दिनहाटा 1 नंबर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नूर आलम हुसैन ने कहा कि वाम मोर्चा के कुछ लोग युवा तृणमूल का जामा पहनकर इलाके में बम-पिस्तौल की मदद से अशांति फैला रहे है. इससे पहले तृणमूल के पंचायत सदस्य की हत्या की गयी थी. अब दलीय कार्यालय में बम फेंका गया. उन्होंने कहा कि दलीय कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर घटना का विरोध किया है. मामले की जानकारी जिला व राज्य नेताओं की दी जायेगी.
दिनहाटा 1 नंबर ब्लॉक तृणमूल युवा अध्यक्ष नारायण शर्मा ने कहा कि मदर गुट के बदमाश खुद ही दलीय कार्यालय में बम फेंककर युवाओं का नाम दे रहे है. गुरुवार रात दिनहाटा 2 नंबर ब्लॉक के नयारहाट फजिजुर रहमान को छुरा मारा गया है. घटना के अगले दिन स्थानीय विधायक उदयन गुहा की अगुवाई में युवा कार्यकर्ता व समर्थकों ने नयारहाट गोबराछड़ा इलाके में मदर गुट के दलीय कार्यालय पर कब्जा कर लिया. साथ ही पथावरोध कर युवा कार्यकर्ता को छुरा मारने की घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठायी. इसके बाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया. घटना के कुछ घंटे के भीतर फिर ओकराबाड़ी में तृणमूल मदर गुट के कार्यालय में हमले की घटना घटी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >