गांधी मैदान में व्रतियों के लिए तैयार हो रहा कृत्रिम छठ घाट

सिलीगुड़ी : दी-तालाबों के संरक्षण और संस्कार को लेकर बीते वर्ष ग्रीन ट्रिब्यूनल कोर्ट (एनजीटी) ने बंगाल में छठ पूजा को लेकर कई तरह के कानून पारित किये थे. नदी-तालाबों में पूजा करने को लेकर कई तरह के प्रतिबंध लगाये थे और सख्त निर्देश भी जारी किया गया था. इसके तहत शासन-प्रशासन ने भी सिलीगुड़ी […]

सिलीगुड़ी : दी-तालाबों के संरक्षण और संस्कार को लेकर बीते वर्ष ग्रीन ट्रिब्यूनल कोर्ट (एनजीटी) ने बंगाल में छठ पूजा को लेकर कई तरह के कानून पारित किये थे. नदी-तालाबों में पूजा करने को लेकर कई तरह के प्रतिबंध लगाये थे और सख्त निर्देश भी जारी किया गया था. इसके तहत शासन-प्रशासन ने भी सिलीगुड़ी में महानंदा, पंचनयी, बालासन, साहु, महेशमारी, तीस्ता व अन्य नदियों में छठ पूजा करनेवालों के साथ सख्त रवैया अपनाया था.
एनजीटी कानून के तहत नदी के मझधार में घाटों के निर्माण गैर-कानूनी है. साथ ही केला गाछ, बांस के खूंटी का इस्तेमाल व बांस के अस्थायी सेतु के निर्माण पर भी प्रतिबंध है. एनजीटी ने केवल नदी के दोनों किनारों पर ही छठ पूजा करने पर छूट दे रखी है. इस नये कानून के तहत अधिकांश छठव्रतियों के सामने पूजा करने की चिंता सताने लगी थी.
छठव्रतियों के इस परेशानी से दूर करने के लिए बीते वर्ष आठ नंबर वार्ड की पार्षद खुशबू मित्तल आगे आयी और वार्ड कमेटी के परस्पर सहयोग से वार्ड के ही मंगतूराम रोड स्थित गांधी मैदान में कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कर व्रतियों को सूर्योपासना के लिए घाट की व्यवस्था करायी. उसी तर्ज पर इस वर्ष भी पार्षद ‍व वार्ड कमेटी के सहयोग से गांधी मैदान में शनिवार से घाट का निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया.
वार्ड कमेटी के सचिव सीताराम डालमिया ने बताया कि बीते वर्ष वार्ड के 125 छठव्रतियों को पूजा के लिए घाट मुहैया करायी गयी थी. इसवर्ष 130 व्रतियों को जगह देने का लक्ष्य है. पूजा करने के लिए पहले वार्ड वासियों को तवज्जों दी जायेगी. जगह बचने पर बाद में अन्य वार्ड के व्रतियों को भी जगह दिया जायेगा. व्रतियों को घाट बिल्कुल मुफ्त में सौंपा जायेगा.
छठ घाट पूजा आयोजन कमेटी के संयोजक घनश्याम मालपानी ने कहा कि व्रतियों को कमेटी की ओर से घाट के अलावा अर्घ्य के लिए कच्चा दूध व अन्य पूजन-सामग्री भी मुहैया करायी जायेगी. इसके अलावा छठ पूजा के दोनों दिन ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा.
पूजा के सफल आयोजन हेतु सह-संयोजक सुभाष अग्रवाल, वार्ड कमेटी के सदस्य संदीप मित्तल, पंकज गुप्ता, विनोद अग्रवाल उर्फ बिन्नू, भवेश सरावगी, मनोज गोयल, अजय चौधरी, कमेटी की महिला विंग की सदस्या वीणा मोर, शशि वैद, स्नेहा अग्रवाल, उमा खेतान, सीखा राठी, गिगि अग्रवाल समेत सभी सदस्य जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >