दुर्गा पूजा पंडाल पर बदमाशों ने किया हमला, महिला समेत दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में देर रात एक पूजा पंडाल पर बदमाशों के हमलाकर दिया. इससे चारों ओर खलबली मच गयी. घटना बुधवार को न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत सेंट्रल कॉलोनी पूजा कमेटी के पंडाल की है. बदमाशों के हमले में पूजा कमेटी के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. इस सिलसिले […]

सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में देर रात एक पूजा पंडाल पर बदमाशों के हमलाकर दिया. इससे चारों ओर खलबली मच गयी. घटना बुधवार को न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत सेंट्रल कॉलोनी पूजा कमेटी के पंडाल की है. बदमाशों के हमले में पूजा कमेटी के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.

इस सिलसिले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, पूजा पंडाल में पहले घुसने को लेकर विवाद हुआ. इसी दौरान बीच-बचाव करने आये कमेटी के सदस्यों पर बदमाशों ने हमला कर दिया. इसमें 2 लोग घायल हो गये.

पुलिस ने बताया है कि बदमाशों के पास से धारदार हथियार भी बरामद कियेगये हैं. हालांकि, बदमाश मौके से भाग गये. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >