तराई शक्ति ने शिक्षिका का किया सम्मान
एचबी विद्यापीठ में बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम
सिलीगुड़ी : लायंस क्लब ऑफ सिलीगुड़ी तराई शक्ति ने आज वाल्मीकि बस्ती जाकर शिक्षक दिवस के मौके पर वहां प्रौढ़ शिक्षा स्कूल की अध्यापिका को साडी, चादर, थरमस ,मिठाई व नमकीन भेंट कर सम्मानित किया.
साथ ही वहां के इलाके से आकर पढ़ने वाली महिलाओं को शिक्षा मे काम आने वाली सामग्री जैसे कॉपी, पैंसिल व रबड़ आदि प्रदान किया. इस कार्यक्रम की संयोजक शिखा कुंडलिया व सुमन जैन के सौजन्य से ये सामग्रियां दी गयी.इसके साथ ही शक्ति आहार कार्यक्रम की संयोजिका स्वेता बंसल व सरिता सिंहल द्वारा स्कूल में उपस्थित शिक्षिकाओं व महिलाओं को नाश्ता कराया गया. संगठन की ओर से वनिता जैन व रितु गोयल ने इसमें सहयोग किया. संगठन की अधयक्ष सुजाता धिरासरीया एवं सचिव सीमा अग्रवाल ने बताया कि शक्ति आहार कार्यक्रम के द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम किये जा रहे हैं.
तराई शक्ति की पीआरओ भारती बिहानी ने बताया विगत जून महीने से तराई शक्ति द्धारा शिक्षा अभियान के तहत हप्ते में पांच दिन वहां की महिलाओं को शिक्षित किया जा रहा है. इस अभियान का लाभ अब तक इस इलाके की 40 अनपढ़ महिलां ले रही है. स्कूल के चालू होने से उनमें बहुत ही उमंग व जोश देखा जा रहा है.
इधन एचबी विद्यापीठ में भी शिक्षक दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रधानाध्यापिका अर्चना शर्मा के साथ ही स्कूल के मैनेजर पी के शाह, सांस्कृतिक सचिव संजय टिबरेवाल भी उपस्थित थे.स्कूल के बच्चों ने इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया.
सिलीगुड़ी. रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी सेंट्रल ने सिलीगुड़ी के सेवक रोड स्थित आदर्श पल्ली इलाके के बुद्धभारती भुवन मोहन विद्या मंदिर स्कूल को गोद लिया है. बताया गया है कि जिस समय उस स्कूल को गोद लिया गया था,उस वक्त विद्यालय की परिस्थिति काफी खराब थी.
जिसके बाद विद्यालय में काया पलट का काम किया गया. बुधवार को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 130वीं जयंती पर उसी विद्यालय में रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी सेंट्रल के सदस्यों द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम मनाया गया. जिसमें स्कूली विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिका तथा क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे.
शिक्षक दिवस के उपलक्ष में आज विद्यालय प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जहां स्कूल के शिक्षकों के साथ क्लब के सदस्यों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के अंत में स्कूल के विद्यार्थियों को लेकर एक भोज का भी आयोजन किया गया था. उस विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया. क्लब के अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल ने बताया कि उनलोगों ने लगभग दो वर्ष पहले उस विद्यालय को गोद लिया था. उस वक्त विद्यालय की हालत खराब थी.
लेकिन बाद में क्लब के सदस्यों के सहयोग से विद्यालय का काया पलट किया गया. उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे कर उस विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ रही है. जो अच्छी बात है. कार्यक्रम में क्लब के सचिव दीपक अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अमित मारोदिया, संयुक्त कोषाध्यक्ष सुमित गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे.
