आइपीएल : सट्टेबाजी में गयी ऑटोवाले की जान

सिलीगुड़ी: आइपीएल 7 के फाइनल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स एवं किंग्स इलेवन पंजाब पर लगी सट्टाबाजी की हार-जीत में सिलीगुड़ी में एक ऑटो चालक की मौत हो गयी. यह वारदात बीती रात करीब 12.00 बजे सिलीगुड़ी के एयरव्यू मोड़ के सूर्यसेन पार्क के नजदीक वार्ड नंबर 44 के विद्याचक्र कॉलोनी में घटित हुई. हालांकि […]

सिलीगुड़ी: आइपीएल 7 के फाइनल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स एवं किंग्स इलेवन पंजाब पर लगी सट्टाबाजी की हार-जीत में सिलीगुड़ी में एक ऑटो चालक की मौत हो गयी. यह वारदात बीती रात करीब 12.00 बजे सिलीगुड़ी के एयरव्यू मोड़ के सूर्यसेन पार्क के नजदीक वार्ड नंबर 44 के विद्याचक्र कॉलोनी में घटित हुई.

हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना को लेकर थाना में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है. क्षेत्र में तनाव न बढ़े एवं शांति-सुरक्षा क ो लेकर रात से ही पुलिस व रैफ के जवान मौके पर तैनात हैं. मृतक की शिनाख्त क ार्तिक पाल के रुप में हुई है. विद्याचक्र कॉलोनी क ा वासिंदा है. पेशे से वह ऑटो चालक था.

पुलिस ने आज उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया. मृतक की पत्नी दिपाली पाल के अनुसार घर के बाहर ही मैदान में टीवी लगाकर कार्तिक अपने दोस्तों के साथ आइपीएल का फाइनल मैच देख रहा था. मालूम पड़ा है कि मैच के दौरान कार्तिक अपने दोस्त दीनेश दास के साथ मैच में 500 रुपये की बाजी लगायी थी. कोलकाता नाइट राइडर्स जीत जाने के कारण कार्तिक 500 रुपये हार गया और रुपये न लौटाने को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हुई जो बाद में हाथापाई में तब्दील हो गयी. रुपये न मिलने से दीनेश बौखला गया और अपना आपा खो कर किसी धारदार हथियार से कार्तिक के शरीर में कई जगह हमला कर दिया.

स्थानीय लोगों ने कार्तिक को लहूलुहान अवस्था में सिलीगुड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कार्तिक ने पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया. खबर की पुष्टि करते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी, हेडक्वार्टर) ओजी पाल ने कहा कि पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी हुई है शिकायत दर्ज होते ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. घटनास्थल पर पुलिस लगातार गश्त लगा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >