सिलीगुड़ी: भारत पेट्रोलियम कंपनी पर धांधली का आरोप लगाते हुए नॉर्थ बंगाल पेट्रोल डिलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर पूरे दार्जिलिंग जिला समेत सिलीगुड़ी के आस-पास के क्षेत्रों के भारत पेट्रोलियम के सभी पेट्रोल पंप आज से 48 घंटे के लिए बंद कर दिये गये हैं.
एसोसिएशन के सचिव मनोज तंबाकुवाला के अनुसार बीते 20 मई को उपभोक्ताओं को कम तेल बिक्री करने के आरोप में कंपनी ने कार्सियांग स्थित गोयंका एंड कंपनी के पेट्रोल पंप को सिल कर दिया था.
बाद में जांच के दौरान पेट्रोल पंप के मशिनों में कोई त्रुटियां नहीं पायी गयी. कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी मामला अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं.
