सिलीगुड़ी : छात्रा को परेशान करने वाले तृणमूल समर्थक की शिकायत करने गये दो भाजपा समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुरूवार को भाजपा समर्थकों ने भक्ति नगर थाने का घेराव कर इसका विरोध जताया. भाजपा नेता प्रसेनजीत पाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चंपासारी के समर नगर इलाके की छात्रा को स्थानीय एक तृणमूल समर्थक परेशान किया करता था.
उसके कुप्रस्ताव का इनकार करने पर हाल में ही आरोपी ने छात्रा की पिटाई भी की थी. परिवार वालों ने घटना की शिकायत स्थानीय भाजपा समर्थकों से की. भाजपा के लोग परिवार के साथ भक्ति नगर थाने में आरोपी की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे. पहले पुलिस शिकायत लेने में आनाकानी कर रही थी. बाद में सम�� नगर के दो भाजपा समर्थक दिलू वर्मन व बबलू वर्मन को गिरफ्तार कर लिया. उसी के खिलाफ भाजपाइयों ने भक्ति नगर थाने में विरोध प्रदर्शन किया.
