भातखावा चाय बागान के टाली लाइन में गजराज ने मचाया उपद्रव, हाथी ने 10 श्रमिक आवास तोड़े

कालचीनी : जंगली हाथियों के हमलों से डुवार्सवासियों को निजात नहीं मिल रही है. इसी क्रम में शनिवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब भातखावा चाय बागान के टाली लाइन में एक हाथी ने घुसकर वहां जमकर तांडव मचाया. इस दौरान उसने दस श्रमिक आवासों को क्षतिग्रस्त कर दिया. उसने बागान श्रमिक पंचू उरांव, […]

कालचीनी : जंगली हाथियों के हमलों से डुवार्सवासियों को निजात नहीं मिल रही है. इसी क्रम में शनिवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब भातखावा चाय बागान के टाली लाइन में एक हाथी ने घुसकर वहां जमकर तांडव मचाया. इस दौरान उसने दस श्रमिक आवासों को क्षतिग्रस्त कर दिया.
उसने बागान श्रमिक पंचू उरांव, अनिता लोहार, एतवारी खड़िया, रोहित उरांव, रमेश उरांव, सुंदर मुंडा, शनियारो उरांव, सोमा खड़िया और किरण खड़िया के आवासों की पक्की दीवालों को तोड़ दिये हैं. इसके बाद हाथी आवासों में रखे चावल, दाल, आटा जैसे राशन चट कर गया. प्रभावित श्रमिकों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वनकर्मी उनकी मदद को नहीं पहुंचे.
बक्सा बाघ प्रकल्प के निमती रेंज के रेंजर भवेन ऋ षि ने बताया कि सरकारी नियमानुसार आवेदन करने पर प्रभावितों को मुआवजा दिया जायेगा. हालांकि श्रमिकों का कहना है कि उन्हें मुआवजा मिलने की आशा नहीं है. इस तरह चाय बागान के प्रबंधन के लोग भी जायजा लेकर चले जाते हैं. हालांकि सरकारी तौर पर कुछ नहीं मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >