रायगंज: करंट लगने से वृद्ध की गयी जान

रायगंज : बहू की जान बचाने गये ससुर की बिजली करंट लगने से मौत हो गयी. जबकि तीन अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. मृत व्यक्ति का नाम मोतिया राय (70) है. यह घटना हेमतावाद थाना के बंगालीबाड़ी ग्राम पंचायत के दुर्लभपुर गांव में घटी है. घायलों को कालियागंज स्टेट जेनरल अस्पताल […]

रायगंज : बहू की जान बचाने गये ससुर की बिजली करंट लगने से मौत हो गयी. जबकि तीन अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. मृत व्यक्ति का नाम मोतिया राय (70) है. यह घटना हेमतावाद थाना के बंगालीबाड़ी ग्राम पंचायत के दुर्लभपुर गांव में घटी है. घायलों को कालियागंज स्टेट जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं बिजली कर्मचारियों के घटनास्थल पर देरी से पहुंचने को लेकर इलावासियों में रोष है.
स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि हेमताबाद के दुर्लभपुर गांव निवासी गृहवधू शेफाली राय गुरुवार की रात घर के पास ट्यूबवेल पर पानी लेने गयी.
वहीं नल के पास पड़ा 11 हजार वोल्ट के बिजली तार पर उसका पैर पड़ने की वजह से चपेट में आ गयी. वहीं बहू के चिल्लाने की आवाज सुनकर ससुर मोतिया राय, सास लिलिया राय व घर की दूसरी बहू वीणा राय उसे बचाने पहुंचे. इससे चारो बिजली की चपेट में आ गये.
इसके बाद स्थानीय बिजली विभाग को सूचना दी गयी. बिजली का कनेक्शन काटने के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को कालियागंज स्टेट जेनरल अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने मोतिया राय को मृत घोषित कर दिया. बाकि तीन महिलाओं का इलाज चल रहा है. घटना को लेकर दुर्लभपुर गांव के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >