परिवार ने नकारा तो प्रेमी जोड़े ने दी जान

सिलीगुड़ी : परिवार ने नकारा तो प्रेमी जोड़े ने एक साथ आत्महत्या कर ली. आश्चर्यजनक यह घटना सिलीगुड़ी से सटे खोड़ीबाड़ी थाना अंतर्गत बतासी के भोगविटा इलाके में घटी है. मृतको के नाम सलमा मुंडा व राहुल सोरेन है. बुधवार को दोनों का शव एक ही पेड़ से लटकता देखकर इलाके में खलबली मच गयी. […]

सिलीगुड़ी : परिवार ने नकारा तो प्रेमी जोड़े ने एक साथ आत्महत्या कर ली. आश्चर्यजनक यह घटना सिलीगुड़ी से सटे खोड़ीबाड़ी थाना अंतर्गत बतासी के भोगविटा इलाके में घटी है. मृतको के नाम सलमा मुंडा व राहुल सोरेन है. बुधवार को दोनों का शव एक ही पेड़ से लटकता देखकर इलाके में खलबली मच गयी.
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची खोड़ीबाड़ी थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. मृत सलमा मुंडा बतासी हाई स्कूल की छात्रा थी, जबकि राहुल मजदूर का काम करता था. मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पिछले काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग था. दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन परिवार व समाज ने इजाजत नहीं दी. इसके बाद दोनों ने एक साथ आत्महत्या करने का मन बनाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >