बारिश की संभावना से इटाहार ब्लॉक में हाई अलर्ट

माइकिंग कर तटवर्ती इलाकों को किया गया सतर्क इटाहार : भारी बारिश के पूर्वाभाष व बाढ़ की स्थिति से बचने के लिए उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार में ब्लॉक प्रशासन की ओर से सतर्कता जारी किया गया है. इससे पूरे ब्लॉक में हरकंप मच गया है. नदी के तटवर्ती इलाकों में माइकिंग के जरिए लोगों […]

माइकिंग कर तटवर्ती इलाकों को किया गया सतर्क
इटाहार : भारी बारिश के पूर्वाभाष व बाढ़ की स्थिति से बचने के लिए उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार में ब्लॉक प्रशासन की ओर से सतर्कता जारी किया गया है. इससे पूरे ब्लॉक में हरकंप मच गया है. नदी के तटवर्ती इलाकों में माइकिंग के जरिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है.
आपात स्थिति से निपटने के लिए ब्लॉक प्रशासन अग्रिम बैठक भी कर रही है. संबंधित सभी विभागों को सतर्क रहने को कहा गया है. जिलाशासक अरविंद मीना ने खुद नदीबांध इलाकों का जायजा ले रहे है. उल्लेखनीय है कि पिछले साल अग्रीम सतर्कता जारी नहीं रहने के कारण बाढ़ से भयावह स्थिति पैदा हो गयी थी. पूरा इलाका, घर-बार, खेत-जमीन सहित करोड़ों का सामान बाढ़ में बर्बाद हो गया था.
इससे सीख लेते हुए इस साल पहले से तैयारी शुरू कर दी गयी है. मौसम विभाग सूत्रों से इस सप्ताह में उत्तरबंगाल के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. इटाहार ब्लॉक में युद्धकालीन तत्परता से प्रशासन की ओर से सतर्कता कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है.
इटाहार ब्लॉक के सुरुन 1, सुरुन 2, गुलंदर1, गुलंदर 2, कपासिया, जयहाट व मारनई आदि विभिन्न इलाकों में माइकिंग किया जा रहा है. लोगों को बताया जा रहा है कि किसी भी समय बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है. इसके लिए सतर्क रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >