वर्षों से बेहाल है खुलनाई सेतु

पिछले 20 साल से इस पक्के पुल की नहीं हो सकी है मरम्मत मालबाजार : माल ब्लॉक अंतर्गत चेंगमारी ग्राम पंचायत इलाके के बीचो-बीच बहती है खुलनाई नदी. इसी नदी पर एक पुराना सेतु है, जो काफी दिनों से बदहाल है. इलाके के लोग काफी जोखिम उठाकर इस सेतु से होकर आवागमन करते हैं. स्कूली […]

पिछले 20 साल से इस पक्के पुल की नहीं हो सकी है मरम्मत
मालबाजार : माल ब्लॉक अंतर्गत चेंगमारी ग्राम पंचायत इलाके के बीचो-बीच बहती है खुलनाई नदी. इसी नदी पर एक पुराना सेतु है, जो काफी दिनों से बदहाल है. इलाके के लोग काफी जोखिम उठाकर इस सेतु से होकर आवागमन करते हैं.
स्कूली विद्यार्थियों से लेकर आम आदमी तक के लिए यही एक सेतु खुलनाई नदी पार करने का एकमात्र जरिया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 20 साल पहले दो पुलों को जोड़कर एक सेतु बनाया गया था. हालांकि सेतु का निर्माण कुछ इस तरह से हुआ है कि इसकी ऊंचाई कम है जिससे बरसात में नदी का पानी सेतु के ऊपर से गुजरता है. इस वजह से बरसात के दिनों में लोगों को काफी परेशानी होती है.
स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रतिदिन हजारों लोग इस सेतु से होकर आवाजाही करते हैं. कृषि प्रधान इलाका होने के चलते पूरे दिन कृषि उत्पादों वाले वाहन इस जर्जर पुल से होकर आवाजाही करते हैं.
इस बारे में ग्राम पंचायत को जानकारी देने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं निकला. इलाके में एक नवनिर्मित मॉडल स्कूल और चेंगमारी हाईस्कूल हैं. इन स्कूलों के विद्यार्थी इसी सेतु से होकर आवागमन करते हैं.
माल पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्य और क्रांति ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस केकार्यकारी अध्यक्ष पंचानन राय ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी है. बरसात में मरम्मत का काम संभव नहीं है. बरसात के बाद ही मरम्मत का काम किया जायेगा. वहीं माल ब्लॉक के बीडीओ भूषण शेरपा ने कहा कि वह इस मसले का अध्ययन कर जरूरी उपाय करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >