रोटरी सिलीगुड़ी सेंट्रल को मिले 13 पुरस्कार

सिलीगुड़ी : बेहतर सेवा कार्यों के लिए रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी सेंट्रल को विभिन्न वर्गों में 13 पुरस्कारों से नवाजा गया है. यह जानकारी संगठन के अध्यक्ष अमित मारोदिया ने दी है. उन्होंने बताया कि गुवाहाटी में आयोजित एक विशेष समारोह के बीच सिलीगुड़ी की टीम को यह तेरह पुरस्कार दिए गए. जिसमें श्री मारोदिया […]

सिलीगुड़ी : बेहतर सेवा कार्यों के लिए रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी सेंट्रल को विभिन्न वर्गों में 13 पुरस्कारों से नवाजा गया है. यह जानकारी संगठन के अध्यक्ष अमित मारोदिया ने दी है. उन्होंने बताया कि गुवाहाटी में आयोजित एक विशेष समारोह के बीच सिलीगुड़ी की टीम को यह तेरह पुरस्कार दिए गए. जिसमें श्री मारोदिया को बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. इसके अलावा आशीष गुप्ता, मेहराज मेहता को बेस्ट सेक्रेटरी तथा जलपाईगुड़ी क्लब के माधवेंद्र को इंटरप्राइजिंग प्रेसिडेंट अवार्ड से नवाजा गया.
श्री मारोदिया ने आगे कहा कि आगे कहा कि रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी सेंट्रल की ओर से सिलीगुड़ी में कई सामाजिक पर परियोजनाएं चलाई जा रही है. इन परियोजनाओं को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. जिसमें हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट का सम्मान भी सिलीगुड़ी टीम को मिला है. उन्होंने इसके लिए संगठन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया है.
श्री मारोदिया ने कहा है कि संगठन के सभी सदस्यों के संयुक्त प्रयास से ही वह इतना अच्छा काम करने में सफल रहे हैं. इसके साथ ही रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी सेंट्रल की नई कमेटी का भी गठन किया जा रहा है.श्री मारोदिया का कार्यकाल इस महीने की 30 तारीख को समाप्त हो जाएगा. उनके स्थान पर प्रेम अग्रवाल रोटरी क्लब ऑफ सिलीगुड़ी सेंट्रल के अध्यक्ष बनेंगे. वह वर्ष 2018-19 के लिए 1 जून को शपथ ग्रहण करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >