पोइला बोइशाख की पूर्व संध्या पर सीएम ने कालीघाट मंदिर में की पूजा

बांग्ला नववर्ष पर राज्यवासियों की मंगल की कामना की

–बांग्ला नववर्ष पर राज्यवासियों की मंगल की कामना की कोलकाता. बांग्ला नव वर्ष पोइला बोइशाख रविवार को है. हर साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पोइला बोइशाख की पूर्व संध्या पर कालीघाट मंदिर में पूजा की. लोकसभा चुनाव के लिए जिले में प्रचार में व्यस्त रहने के बावजूद मुख्यमंत्री बनर्जी शनिवार की शाम को कालीघाट मंदिर और नकुलेश्वर मंदिर पहुंचीं और वहां पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री के साथ सांसद व उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की बेटी और परिवार के अन्य सदस्य भी थे. पूजा के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा : मैं राज्य के लोगों को बांग्ला नववर्ष की शुभकामनाएं देती हूं. सभी लोग स्वस्थ रहें, सभी का नया साल मंगलमय हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >