Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तृणमूल पर कटाक्ष, बंगाल का विकास नहीं चाहती ममता सरकार

Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, भाजपा सरकार बंगाल के गरीबों को मफ्त राशन दे रही है ताकि गरीब के घर का चूल्हा बुझे न और बच्चे भूखे न सोए.

Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, रायगंज का उत्साह ये बता रहा है कि बंगाल में ये नया साल नई आशा लेकर आया है.आज हर कोई यही कह रहा है कि 4 जून 400 पार.फिर एक बार मोदी सरकार. इसके साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा तृणमूल 100 दिन के काम का पैसा नहीं दे रही है. वे बंगाल को गरीब रखना चाहती हैं ताकि उनका कारोबार फले-फूले.यहां ठग, ठग ही सारे फैसले लेते हैं. ममता बनर्जी की सरकार बंगाल का विकास नहीं चाहती हैं. भाजपा सरकार बंगाल के गरीबों को मफ्त राशन दे रही है ताकि गरीब के घर का चूल्हा बुझे न और बच्चे भूखे न सोए.

बंगाल के विचार आज बीजेपी के विजन का हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बंगाल के विचार आज बीजेपी के विजन का हिस्सा है. अपने इसी विजन के साथ बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया है. बीजेपी का ये संकल्प पत्र मोदी का गारंटी कार्ड है. बंगाल और पूर्वी भारत के विकास के लिए हम लगातार मेहनत करते हैं. लेकिन, बंगाल की तृणमूल सरकार ये कोशिश करती है कि मोदी की योजनाएं यहां के लोगों तक पहुंच न पाए. तृणमूल की सरकार या तो केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं को ठप्प कर देती है, या उस पर अपना स्टिकर लगा देती है.

बंगाल के विकास के लिए वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनों का होगा विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अगले 5 वर्षों के लिए मोदी की गारंटी है, पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ गरीबों को घर मिलेंगे. बंगाल के विकास के लिए वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनों का विस्तार होगा. 70 वर्ष से अधिक आयु के हर बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा.

ममता दीदी की सरकार में हमारी बहनें और माताएं सुरक्षित नहीं : पीएम माेदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,” ममता दीदी की सरकार में हमारी बहनें और माताएं सुरक्षित नहीं हैं.संदेशखाली की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. बंगाल की महिलाओं को टीएमसी नेताओं के हाथों अत्याचार सहना पड़ा.कभी अपने समृद्ध साहित्य और संस्कृति के लिए मशहूर बंगाल अब संदेशखाली के लिए बदनाम है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >