ट्रैफिक इंस्पेक्टर की तत्परता से टला बड़ा हादसा

चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत कार्यरत ट्रैफिक इंस्पेक्टर मानदाता साव की तत्परता ने सोमवार सुबह भद्रेश्वर रेलवे स्टेशन के निकट एक बड़ी दुर्घटना टल गयी.

हुगली. चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत कार्यरत ट्रैफिक इंस्पेक्टर मानदाता साव की तत्परता ने सोमवार सुबह भद्रेश्वर रेलवे स्टेशन के निकट एक बड़ी दुर्घटना टल गयी. घटना तब हुई जब धीतारा शारदापल्ली इलाके में एक नारियल का पेड़ अचानक हाइ टेंशन बिजली के तार पर गिर गया. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर साव मौके पर पहुंचे और बिजली व दमकल विभाग को सूचित किया. बिजली कर्मियों और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत बिजली की लाइन को काट दिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गयी. साथ ही जब वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर चुंचुड़ा लौट रहे थे, तो उन्होंने देखा कि खदीना मोड़ और तालडंगा मोड़ के निकट जीटी रोड पर एक और पेड़ गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया है. इंस्पेक्टर साव ने तुरंत पेड़ काटने वाली टीम को बुलाया और खुद भी जुटे रहे. इसके बाद स्थिति सामान्य हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >