प्रतिनिधि, बैरकपुर.
ट्यूशन से लौट रही आठवीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण कर एक परित्यक्त कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. घटना बैरकपुर के मोहनपुर थाना क्षेत्र की है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह छात्रा प्राइवेट ट्यूशन पढ़ने जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में जबरन उसे एक युवक ने ले जाकर उससे दुष्कर्म किया. उसे ले जाते समय इलाके में शोर मचाने पर भी किसी को पता नहीं चला, क्योंकि उस वक्त इलाके में कार्यक्रम होने के कारण तेज आवाज में माइक बज रही थी. घटना के दौरान किशोरी अचेत हो गयी थी. उसके परिजनों के लोगों को जानकारी मिलते ही उन्होंने थाने में शिकायत की. शिकायत के बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
