हिंगलगंज : आग में दो दुकानें जलकर खाक

हिंगलगंज थाना अंतर्गत दुलदुली बाजार इलाके में स्थित दो दुकानों में शनिवार सुबह आग लग गयी

बशीरहाट. हिंगलगंज थाना अंतर्गत दुलदुली बाजार इलाके में स्थित दो दुकानों में शनिवार सुबह आग लग गयी. खबर पाकर दमकलकर्मी एक इंजन लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझायी. हालांकि तब तक दोनों दुकानें खाक हो गयी थीं. घटना में लाखों के नुकसान की बात कही जी है. एक दुकान मोबाइल की थी और दूसरी समोसा-पकौड़ी की. दोनों दुकानें आसपास थीं. समोसा-पकौड़ी की दुकान के पास सिलिंडर रखा था. बताया जा रहा है कि सिलिंडर में अचानक विस्फोट होने से आग लगी और दोनों दुकानें धू-धूकर जलने लगीं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >