डिजिटल अरेस्ट के जरिये 46 लाख ठगने वाले दो और धराये

डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर कथित फ्रॉड करने के आरोप में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर कथित फ्रॉड करने के आरोप में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान चेतला थाने की पुलिस ने सुजल जायसवाल और अनिकेत साव नामक दो आरोपियों को दबोचा है. मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया. अदालत ने दोनों को 9 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.

पुलिस सूत्र बताते हैं कि जनवरी महीने में चेतला थाने में इसकी शिकायत दर्ज की गयी थी. आरोप लगाया गया था कि डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर साइबर ठगों ने 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी की. पुलिस ने इस घटना की जांच करते हुए पहले सागर शर्मा और विशाल गुप्ता नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने सुजल जायसवाल और अनिकेत साव को भी इस गिरोह में जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों आरोपी इस गिरोह के मुख्य सदस्य हैं. गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने ठगी की राशि को अलग-अलग अकाउंट ट्रांसफर किया था. उन अकाउंट के जरिये फ्रॉड के रुपये को क्रिप्टो करेंसी में बदल देते थे. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. ज्ञात हो कि इस मामले में इसके पूर्व भी दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >