तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय का राज्यसभा से इस्तीफा, ममता को दिल्ली में पहला झटका

तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय

Sukhendu Shekhar Rai: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक को लेकर भी अटकलें शुरू हो गयी हैं. माना जा रहा है कि वह भी पार्टी छोड़ सकती हैं. हालांकि अब तक कोयल मलिक के इस्तीफा की खबर नहीं है.

कोलकाता से पूनम कुमार झा की रिपोर्ट

Sukhendu Shekhar Rai: ममता बनर्जी को बंगाल के बाद अब दिल्ली में बड़ा झटका लगा है. टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा है कि उन्होंने सांसद पद के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार के बारे में खुलकर बोलने के बाद उन्हें पार्टी में अलग-थलग कर दिया गया था.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सभापति को सौंपा इस्तीफा

सुखेंदु शेखर राय ने राज्यसभा चेयरमैन यानी उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आवास पर जाकर अपना इस्तीफा सौंपा है. उन्होंने इंडिया गठबंधन की बैठक पर कहा कि इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है. तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा की वजह उन्होंने वहां फैले भ्रष्टाचार को बताया. वहीं, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक को लेकर भी अटकलें शुरू हो गयी हैं. माना जा रहा है कि वह भी पार्टी छोड़ सकती हैं. हालांकि अब तक कोयल मलिक के इस्तीफा की खबर नहीं है.

Also Read: फालता का ‘पुष्पा’ यानी जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल सीमा पर धराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >