बंगाल के डेबरा में हुमायूं कबीर गिरफ्तार, फिलहाल तृणमूल नेता पर आरोप स्पष्ट नहीं

Humayun Kabir: जिले के राजनीतिक पर्यवेक्षकों की नजर अब पुलिस जांच की प्रगति और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.

खड़गपुर से जीतेश बोरकर की रिपोर्ट

Humayun Kabir : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा में तृणमूल कांग्रेस के एक प्रभावशाली नेता की गिरफ्तारी के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गयी है. डेबरा ब्लॉक पंचायत समिति के सदस्य तथा डेबरा ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष हुमायूं कबीर को डेबरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

हुमांयू के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को कुछ विशेष शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू की गयी. जांच के दौरान पर्याप्त तथ्यों के मिलने के बाद डेबरा थाना पुलिस ने हुमायूं कबीर को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें किन विशिष्ट आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है.

राजनीतिक गलियारों में चर्चा

तृणमूल कांग्रेस के एक प्रभावशाली नेता की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही जिले भर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी है. स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर लोगों के बीच भी उत्सुकता और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मामले की गंभीरता से जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी हुई है. वहीं, इस घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं.

Also Read: Humayun Kabir Police Case: भाजपा को धमकी देकर बुरे फंसे हुमायूं कबीर, पुलिस केस दर्ज, मुर्शिदाबाद में बढ़ा राजनीतिक पारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >