Train News : अब 20 मिनट पहले आसनसोल पहुंचेगी बाघ एक्सप्रेस

Train News : समस्तीपुर से आसनसोल के बीच समय सारणी जस की तस रहेगी.

Train News : रेलवे ने बाघ एक्सप्रेस की समय सारणी में बदलाव किया है. 25 अक्तूबर से 13020 काठगोदाम से हावड़ा के बीच चलने वाले बाघ एक्सप्रेस की रफ्तार में बढ़ोतरी करते हुए इसके समय में बदलाव किया गया है. आसनसोल यह ट्रेन सुबह 5:50 बजे पहुंचती थी. इसमें 20 मिनट का सुधार करते हुए अब 5:30 में पहुंचेगी.

समस्तीपुर से आसनसोल के बीच समय सारणी जस की तस रहेगी.

रानीगंज में समय सारणी के अनुसार सुबह 6.17 की जगह 6 बजे, अंडाल 6.33 की जगह 6:15, दुर्गापुर 6.49 की जगह 6.31 और पानागढ़ 7.04 की जगह सुबह 6:46 में पहुंचेगी. समस्तीपुर से आसनसोल के बीच समय सारणी जस की तस रहेगी.

Also Read : Local Train News : अब स्टेशनों पर लोकल ट्रेन रुकेगी महज 30 सेकेंड के लिये, जानें क्या है कारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >