पाक गोलीबारी से प्रभावित जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रों का दौरा करेगा तृणमूल प्रतिनिधिमंडल

तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हाल में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों का दौरा करेगा.

प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे डेरेक ओब्रायन, सागरिका घोष, मोहम्मद नदीमुल हक, मानस भुइंया और ममता बाला ठाकुर

संवाददाता, कोलकातातृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हाल में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों का दौरा करेगा. प्रतिनिधिमंडल बुधवार से शुक्रवार तक दौरा करेगा और इसमें तीन सांसद डेरेक ओब्रायन, सागरिका घोष और मोहम्मद नदीमुल हक, पश्चिम बंगाल के मंत्री मानस भुइंया और पूर्व सांसद ममता बाला ठाकुर शामिल हैं. मंगलवार को तृणमूल ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल में पोस्ट किया कि मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में, पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर, पुंछ और राजौरी जायेगा.पार्टी की ओर से बताया गया कि सीमापार हमलों से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए और अपने प्रियजनों को गंवा देने वाले परिवारों का दुख साझा करने के लिए यह यात्रा की जा रही है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारत के हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम गांवों को निशाना बनाकर पाकिस्तान की सेना की ओर से की गयी भारी गोलीबारी में चार बच्चों और एक सैनिक सहित कम से कम 13 लोग मारे गये और 57 लोग घायल हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >