तीन कॉलेजों को मिलाकर बनेगा नया विवि : सीएम

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सरस्वती पूजा के अवसर पर महानगर के हाजरा मोड़ के पास स्थित तीन प्रमुख कॉलेजों आशुतोष कॉलेज, श्यामा प्रसाद कॉलेज और योगमाया देवी कॉलेज को मिलाकर एक अलग विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की.

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सरस्वती पूजा के अवसर पर महानगर के हाजरा मोड़ के पास स्थित तीन प्रमुख कॉलेजों आशुतोष कॉलेज, श्यामा प्रसाद कॉलेज और योगमाया देवी कॉलेज को मिलाकर एक अलग विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री सरस्वती पूजा के मौके पर योगमाया देवी कॉलेज पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा, तो विधानसभा चुनाव के बाद इन तीनों कॉलेजों को मिलाकर विश्वविद्यालय गठन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को लेकर संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों को अवगत करा दिया गया है. सीएम ने कहा कि वह अलग विश्वविद्यालय के गठन के पक्ष में हैं. उन्होंने आशुतोष कॉलेज, श्यामा प्रसाद कॉलेज और योगमाया देवी कॉलेज के प्राचार्यों से इस विषय पर चर्चा भी की है. इस अवसर पर आशुतोष कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मानस कवि, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अपूर्व चक्रवर्ती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >