बागदा : एक ही दिन में दो घरों से चोरी लोगों में आतंक

बागदा थाना अंतर्गत सिंद्राणी ग्राम पंचायत अधीन आकुंदतला इलाके में रविवार रात दो घरों में चोरी की वारदात से इलाके के लोगों में आतंक हैं.

बनगांव. बागदा थाना अंतर्गत सिंद्राणी ग्राम पंचायत अधीन आकुंदतला इलाके में रविवार रात दो घरों में चोरी की वारदात से इलाके के लोगों में आतंक हैं. यहां दीनबंधु विश्वास और अमृत सरकार के घर में चोरी हुई है. जानकारी के अनुसार, दीनबंधु के परिजन रविवार शाम को दत्तपुलिया बाजार में खरीदारी करने गये थे. लौटने पर देखा कि घर के गेट का ताला टूटा पड़ा है. अंदर गये तो आलमारी में रखे नकदी और लाखों के जेबर गायब मिले. वहीं, पास के इलाके में रहने वाली सरिता सरकार भी पूजा की खरीदारी करने बाजार गयी थी. लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है. घर से नकदी समेत लाखों के गहने गायब है. पीड़ितों ने बागदा थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >