स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

चौथी कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया है.

डायमंड हार्बर. चौथी कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया है. घटना दक्षिण 24 परगना के महेशतला की है. शिकायत के मुताबिक शिक्षक ने पुस्तक देने के बहाने छात्रा को दूसरी मंजिल पर बुलाया. उस समय वहां कोई नहीं था. परिवार का दावा है कि मौके पर आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की. घर लौटने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपनी मां को बतायी. इसके बाद यह खबर इलाके में फैल गयी. खबर मिलते ही लोग वहां जमा हो गये. उन्होंने घेराव कर विरोध शुरू किया. घटना को लेकर स्कूल परिसर में तनाव फैल गया. पीड़िता के परिजनों ने महेशतला थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी शिक्षक को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है. उसके खिलाफ पहले भी थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. मामला अदालत में लंबित है. अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक को हटाने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >