सीयू : चुनाव के बीच भी जारी रहेंगी कक्षाएं

विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय बलों की तैनाती के बावजूद कलकत्ता यूनिवर्सिटी ने अपने एफिलिएटेड कॉलेजों को नियमित कक्षाएं जारी रखने का निर्देश दिया है. यूनिवर्सिटी ने कहा है कि कैंपस में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की मौजूदगी के बावजूद शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होनी चाहिए.

कोलकाता

. विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय बलों की तैनाती के बावजूद कलकत्ता यूनिवर्सिटी ने अपने एफिलिएटेड कॉलेजों को नियमित कक्षाएं जारी रखने का निर्देश दिया है. यूनिवर्सिटी ने कहा है कि कैंपस में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की मौजूदगी के बावजूद शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होनी चाहिए.

ऑनलाइन और हाइब्रिड मॉडल अपनाने की सलाह : परीक्षा नियंत्रक की ओर से कॉलेजों को भेजे संदेश में किसी भी तरह से नियमित कक्षाएं संचालित करने पर जोर दिया गया है. वाइस-चांसलर आशुतोष घोष ने बताया कि जिन संस्थानों की पूरी बिल्डिंग सुरक्षा बलों के कब्जे में है, वहां ऑनलाइन कक्षाएं चलाना ही व्यावहारिक विकल्प होगा. वहीं, आंशिक रूप से प्रभावित कॉलेजों को ऑफलाइन या हाइब्रिड मॉडल अपनाने को कहा गया है.

परीक्षाएं भी समय पर कराने का निर्देश : यूनिवर्सिटी ने 24 मार्च से 14 अप्रैल तक होने वाली तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं समय पर कराने को भी कहा है. कुछ कॉलेजों में कक्षाएं बंद होने की शिकायतों के बाद यह निर्देश जारी किया गया. यूनिवर्सिटी का मानना है कि नयी शिक्षा नीति के तहत बढ़े अकादमिक दबाव के बीच सिलेबस समय पर पूरा करना जरूरी है, ताकि छात्रों के प्रदर्शन पर कोई नकारात्मक असर न पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >