दृष्टिबाधित छात्रों के लिए जेयू में ''''स्पर्श'''' कार्यक्रम शुरू

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की पहुंच बढ़ाने के लिए जादवपुर विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय ने 'स्पर्श' सॉफ्टवेयर लागू किया है, जिससे वे ब्रेल लिपि में सभी पुस्तकें पढ़ सकेंगे.

कोलकाता. दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की पहुंच बढ़ाने के लिए जादवपुर विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय ने ””स्पर्श”” सॉफ्टवेयर लागू किया है, जिससे वे ब्रेल लिपि में सभी पुस्तकें पढ़ सकेंगे. स्पर्श सॉफ्टवेयर वास्तविक पुस्तक को ब्रेल लिपि में परिवर्तित करने में मदद करता है. विश्वविद्यालय के दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए निर्धारित सुगम्य पुस्तकालय में इसे स्थापित किया गया है, जिससे नेत्रहीन युवाओं को पढ़ने में कोई समस्या न हो. जेयू के एक अधिकारी ने बताया कि ””स्पर्श”” सॉफ्टवेयर प्रोफेसर अनुपम बसु के दिमाग की उपज थी, जो जादवपुर विश्वविद्यालय में राजा रमन्ना चेयर प्रोफेसर हैं. आइआइटी, खड़गपुर के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में अध्यापन के दौरान बसु और उनके छात्रों ने मिलकर स्पर्श सॉफ्टवेयर विकसित किया. वर्तमान में, पुस्तकालय के कर्मचारियों को स्पर्श के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बाद में, ये कर्मचारी दृष्टिबाधित छात्रों को सॉफ्टवेयर का उपयोग करके सभी पुस्तकें पढ़ने में मदद करेंगे. ये प्रशिक्षक छात्रों को सहयोग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >