SIR in Bengal : बंगाल में तीन रोल ऑब्जर्वर के तबादले से चुनाव आयोग नाराज, सरकार को पत्र लिखकर पूछा कारण

SIR in Bengal : चुनाव आयोग ने पत्र में कहा है कि इन तबादलों को तत्काल रद्द किया जाना चाहिए. स्थिति रिपोर्ट बुधवार दोपहर 3 बजे तक जमा करनी है.

SIR in Bengal : कोलकाता: बंगाल में चल रहे SIR के बीच राज्य सरकार ने तीन रोल ऑब्जर्वरों का तबादला कर दिया है. इन तीन तबादलों से चुनाव आयोग नाराज है. चुनाव आयोग ने सरकार को पत्र लिखकर इसका कारण पूछा है. इसको लेकर नवन्ना और चुनाव आयोग के बीच विवाद बढ़ गया है. चुनाव आयोग को बिना बताए तीन मतदाता सूची पर्यवेक्षकों का तबादला क्यों किया गया. चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पत्र लिखकर यह सवाल उठाया है. चुनाव आयोग ने पत्र में कहा है कि इन तबादलों को तत्काल रद्द किया जाना चाहिए. स्थिति रिपोर्ट बुधवार दोपहर 3 बजे तक जमा करनी है.

तबादले पर आयोग लगा रखा है रोक

समय सीमा के साथ आयोग ने एक सख्त पत्र जारी किया है. आयोग ने पत्र में लिखा है कि 27 अक्टूबर, 2025 के निर्देश के अनुसार मतदाता सूची की विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया के दौरान, आयोग की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी संबंधित अधिकारी का तबादला नहीं किया जा सकता है. इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा मुख्य सचिव को सौंपा गया था. हालांकि, राज्य सरकार ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी कर तीन मतदाता सूची पर्यवेक्षकों का तबादला कर दिया है, जो बिल्कुल भी सही नहीं है.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

स्मिता पांडे (आईएएस) — पश्चिम बर्दवान, पूर्वी बर्दवान और बीरभूम
अश्विनी कुमार यादव (आईएएस) — उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर
रणधीर कुमार (आईएएस) — उत्तर 24 परगना और उत्तर कोलकाता

नबन्ना और आयोग के बीच टकरार

इन तीनों के तबादलों के मामले में, राज्य ने बिना किसी पूर्व अनुमति के इनका तबादला किया है, जो आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है. इसीलिए मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया है. आयोग ने नबन्ना को स्पष्ट रूप से सूचित कर दिया है कि बुधवार दोपहर तक जवाब देना अनिवार्य है. इस मामले को लेकर एक बार फिर नबन्ना और चुनाव आयोग एक दूसरे के आमने-सामने हो गये हैं.

Also Read: अभिषेक बनर्जी का भाजपा व चुनाव आयोग पर निशाना, बोले- अब SIR का खेल खत्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >