दो माह में पांच किसानों ने की राज्य में आत्महत्या : शमिक

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने गुरुवार को दावा किया कि फरवरी से अब तक राज्य में कम से कम पांच किसानों ने आत्महत्या की है. शमिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार आलू उत्पादकों को उनकी फसल के लिए मूल्य संकट से जूझने के लिए छोड़ रही है.

कोलकाता.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने गुरुवार को दावा किया कि फरवरी से अब तक राज्य में कम से कम पांच किसानों ने आत्महत्या की है. शमिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार आलू उत्पादकों को उनकी फसल के लिए मूल्य संकट से जूझने के लिए छोड़ रही है. भाजपा नेता ने दावा किया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में किसानों की मौत की खबरें आ रही हैं. श्री भट्टाचार्य ने दावा किया कि फरवरी से अब तक राज्य के विभिन्न जिलों में कम से कम पांच किसानों ने आत्महत्या की है और उन्होंने इन मौतों के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘लापरवाही’ को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आत्महत्या करने वाले पांच किसानों का नाम लेते हुए कहा कि सरकार आलू किसानों को वित्तीय सहायता नहीं दे रही है.

कानून-व्यवस्था पर भी साधा निशाना : कानून-व्यवस्था की स्थिति पर उन्होंने कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा और आंतरिक संघर्ष बढ़े हैं.

आयोग को सभी फॉर्म-7 जमा लेना ही होगा : मतदाता सूची शुद्धिकरण पर उन्होंने त्रुटिरहित और पारदर्शी निर्वाचन सूची की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि फॉर्म-7 जमा करने में बाधाएं उत्पन्न की गयीं और कई प्रस्तुत फॉर्मों का सही तरीके से निपटान नहीं हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि जिनके नाम सूची से हट गये हैं, वे फॉर्म-6 के माध्यम से पुनः आवेदन कर सकते हैं.

भाजपा में शामिल हुए तृणमूल के एसटी सेल के सचिव कालींद्र नाथ मांडी : गुरुवार को सॉल्टलेक स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय में पुरुलिया जिले के बंदवान के रहने वाले तृणमूल जिला परिषद के सदस्य व राज्य के एसटी सेल के सचिव कालींद्र नाथ मांडी भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य व पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने श्री मांडी को पार्टी का झंडा थमा कर भाजपा में शामिल कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >