रामपुरहाट हावड़ा मंडल का सबसे श्रेष्ठ स्टेशन घोषित

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के नेतृत्व में हावड़ा मंडल ने इस बार कुल नौ श्रेणियों में शील्ड अपने नाम किया.

हावड़ा. 69वां रेलवे सप्ताह कार्यक्रम में हावड़ा मंडल का जलवा इस बार भी बरकरार रहा. पूर्व रेलवे जोन के सबसे बेहतरीन स्टेशन का शील्ड हावड़ा मंडल के रामपुरहाट स्टेशन को मिला, जबकि बेस्ट कोचिंग डिपो का शील्ड ”टिकियापाड़ा कोचिंग” और बेस्ट हॉस्पिटल का शील्ड ”ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल” को दिया गया. मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के नेतृत्व में हावड़ा मंडल ने इस बार कुल नौ श्रेणियों में शील्ड अपने नाम किया. पुरस्कृत होने वाले रेलकर्मियों और विभागों के अधिकारियों को डीआरएम संजीव कुमार ने बधाई देते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया. हावड़ा मंडल को वाणिज्यिक शील्ड, ट्रैक मेंटेनेंस शील्ड, रोलिंग स्टॉक शील्ड, ओवरऑल इंजीनियरिंग एफिशिएंसी शील्ड, सिक्योरिटी शील्ड और पर्यावरण प्रबंधन शील्ड प्रदान किया गया है. साथ ही कुल 98 व्यक्तिगत पुरस्कारों में हावड़ा मंडल को 33 पुरस्कारों से नवाजा गया. इस अवसर पर महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर ने पूर्व रेलवे के चारों मंडलों और कार्यशालाओं को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर कुल 37 शील्ड प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >