कोलकाता में गरजे मोदी- बंगाल में ‘परिवर्तन की लहर’ नहीं ‘सुनामी’ है, जादवपुर में दी ‘शून्य’ की चेतावनी

PM Modi in Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पानीहाटी और जादवपुर में रैलियां कीं. उन्होंने पहले चरण में 92 प्रतिशत से अधिक मतदान को बदलाव का संकेत बताया. पीएम ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता की मां और संदेशखाली की महिलाओं को चुनाव के मैदान में उतारने पर गर्व जताया.

PM Modi in Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में हुए ऐतिहासिक मतदान के अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में खूब गरजे. शुक्रवार को उत्तर 24 परगना के पानीहाटी और दक्षिण कोलकाता के जादवपुर में विशाल रैलियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दावा किया कि पहले चरण की वोटिंग ने भाजपा की जीत का शंखनाद कर दिया है.

मोदी ने ममता बनर्जी पर लगाये तानाशाही के आरोप

प्रधानमंत्री ने बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बंगाल में लोकतंत्र के मंदिर को कुचला है, लेकिन अब जनता इसके पुनर्निर्माण में जुट गयी.

पहले चरण की वोटिंग ने उड़ाई TMC की नींद

प्रधानमंत्री ने पानीहाटी की रैली में कहा कि कल (बृहस्पतिवार 23 अप्रैल) हुए पहले चरण के मतदान के बाद तृणमूल नेतृत्व घबराया हुआ है. 92 प्रतिशत मतदान इस बात का प्रमाण है कि जनता बदलाव चाहती है. पीएम ने मतदाताओं से अपील की कि पहले चरण में परिवर्तन की जो नींव रखी गयी है, दूसरे चरण में उस पर ‘विजय ध्वज’ फहराना है. उन्होंने कहा कि 4 मई को नतीजे आने के बाद हिंसा फैलाने वाले ‘तृणमूल के गुंडों’ को छिपने की जगह नहीं मिलेगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

RG Kar से संदेशखाली तक महिलाओं के अपमान पर बरसे मोदी

पीएम मोदी ने इस बार बंगाल की उन महिलाओं को चुनावी चेहरा बनाया है, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठायी है. उन्होंने आरजी कर अस्पताल की बलात्कार-हत्या पीड़िता की मां का जिक्र करते हुए कहा- जिस बेटी को टीएमसी ने छीन लिया, उसकी मां को हमने उम्मीदवार बनाया है, ताकि वे खुद न्याय की लड़ाई का नेतृत्व कर सकें.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव और ‘खूनी’ विरासत : 20 साल से हर इलेक्शन में बहा लहू, डराने वाले हैं राजनीतिक हिंसा के ये आंकड़े

टीएमसी ने न्याय मांगने पर महिलाओं को चुप कराया : पीएम

पीएम मोदी ने संदेशखाली की पीड़िताओं का भी जिक्र किया. उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा ने संदेशखाली की पीड़िता को भी मौका दिया है, जबकि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने हमेशा महिलाओं को न्याय मांगने पर चुप रहने को कहा.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में लोकतंत्र की ‘सुनामी’, 74 साल का रिकॉर्ड टूटा, रात 9 बजे तक 92.35 फीसदी मतदान, क्या यह महा-परिवर्तन की आहट?

जादवपुर में पीएम मोदी- घुसपैठियों ने छीन ली बंगाल की पहचान

ममता बनर्जी के गढ़ जादवपुर की रैली में प्रधानमंत्री ने घुसपैठ और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया. आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण में घुसपैठिये बंगाल की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और स्थानीय लोगों की आजीविका छीन रहे हैं. भ्रष्टाचार के कारण ही राज्य का युवा रोजगार के लिए पलायन को मजबूर है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच

पानीहाटी में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

  • लोकतंत्र का पुनर्निर्माण : टीएमसी की तानाशाही ने लोकतंत्र को कुचला, लेकिन बंगाल के जनादेश ने इसका पुनर्निर्माण शुरू कर दिया है.
  • महिला विरोधी टीएमसी : तृणमूल एक महिला विरोधी पार्टी है. भाजपा ‘महिला नेतृत्व वाले विकास’ (Women-led Development) के मॉडल पर काम करती है.
  • न्याय का चेहरा : आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता की मां और संदेशखाली की पीड़ितों को टिकट देना न्याय की दिशा में भाजपा का बड़ा कदम है.
आरजी कर पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ के पैर छूते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

जादवपुर में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

  • शून्य पर सिमटेगी टीएमसी : पहले चरण के रुझान बताते हैं कि तृणमूल कई जिलों में अपना खाता तक नहीं खोल पायेगी.
  • घुसपैठ का खतरा : टीएमसी की घुसपैठियों को समर्थन देने वाली नीति ने बंगाल की पहचान को नष्ट कर दिया है.
  • अपराधियों पर नकेल : भाजपा की सरकार बनते ही अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जायेगा और महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.
  • युवाओं का पलायन : भ्रष्टाचार और खराब नीतियों की वजह से बंगाल का युवा आज दूसरे राज्यों में नौकरी ढूंढ़ने के लिए मजबूर है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव : शीतलकुची के जख्म अब भी हरे, 5 साल बाद भी इंसाफ की आस में रो रहे परिवार

उत्तर बंगाल का ‘किंगमेकर’ कौन? 40 सीटों पर राजबंशी वोटों के लिए TMC और BJP में आर-पार की जंग

अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

ममता बनर्जी के उत्तराधिकारी या बंगाल के नये ‘किंग’? 2026 का चुनाव अभिषेक बनर्जी की सबसे बड़ी ‘अग्निपरीक्षा’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >