17 को कोलकाता एयरपोर्ट पर मनेगा यात्री सेवा दिवस

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) की ओर से 17 सितंबर को देशभर के सभी हवाई अड्डों पर यात्री सेवा दिवस मनाया जा रहा है.

कोलकाता. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) की ओर से 17 सितंबर को देशभर के सभी हवाई अड्डों पर यात्री सेवा दिवस मनाया जा रहा है. इसी क्रम में कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआइ) एयरपोर्ट पर भी यात्री सुविधा, सामुदायिक संपर्क और सामाजिक कल्याण पहलों को उजागर करने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. एयरपोर्ट पर होनेवाले प्रमुख कार्यक्रमों में यात्रियों का पारंपरिक स्वागत, पौधरोपण अभियान-एक पेड़ मां के नाम, आगमन हॉल में लोक नृत्य प्रस्तुतियां, बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिताएं, यात्री प्रतिक्रिया सत्र, रक्तदान शिविर, टैक्सी व ऑटो चालकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कियोस्क और नेत्र जांच, विमानन क्षेत्र में करियर संबंधी जानकारी के लिए स्कूली बच्चों (कक्षा 10-12) का दौरा आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >