Nepal Flash Flood: भारत के पूर्व रेल मंत्री की पुत्रवधू नेपाल में लापता, 25 अगस्त की रात आखिरी बार हुई थी बात

Nepal Flash Flood: नेपाल-चीन सीमा के पास भोटेकोशी नदी में आयी विनाशकारी बाढ़ के कारण भारत के पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का परिवार चिंता में है. उनकी पुत्रवधू शर्मिष्ठा भौमिक रॉय लापता हैं और उनके पति उनकी तलाश में नेपाल गये हैं. 25 अगस्त के बाद से शर्मिष्ठा से नहीं हो पाया है संपर्क.

Nepal Flash Flood: नेपाल-चीन सीमा के पास भोटेकोशी नदी में आयी विनाशकारी बाढ़ (Flash Flood) के बाद भारत के पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का परिवार चिंता में है. मुकुल रॉय की पुत्रवधू शर्मिष्ठा भौमिक रॉय (43) बुधवार से नेपाल में लापता हैं. आपदा आने के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी परिवार का शर्मिष्ठा से संपर्क नहीं हो पाया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उनके पति और बीजपुर के पूर्व विधायक शुभ्रांशु रॉय पत्नी की तलाश में नेपाल रवाना हो चुके हैं.

आखिरी बार 25 अगस्त की रात हुई थी बात

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा (घटक रोड) की रहने वाली शर्मिष्ठा रॉय 21 अगस्त को एक ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से अपने मायके वालों के साथ नेपाल की यात्रा पर गयीं थीं. पारिवारिक सूत्रों और रिश्तेदारों ने बताया है कि शर्मिष्ठा ने आखिरी बार 25 अगस्त की रात को अपने पति शुभ्रांशु रॉय से फोन पर बात की थी. इसके बाद से उनसे या उनके साथ गये किसी भी सदस्य से संपर्क नहीं हो पाया है.

ये भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा का वीजा खारिज होना बंगाल की बुजुर्ग महिला के लिए बना वरदान

आपदा से प्रभावित संचार व्यवस्था

नेपाल के विभिन्न हिस्सों में बादल फटने, भू-स्खलन और भोटेकोशी नदी में उफान आने से कई गांव तबाह हो गये हैं. सड़कें टूट गयीं हैं. टेलीकॉम नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गये हैं, जिसकी वजह से पर्यटकों का उनके परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी बढ़ गयीं हैं.

ये भी पढ़ें: Nepal Flash Flood: अभिनेता खराज मुखर्जी पत्नी और क्रू मेंबर्स के साथ नेपाल में फंसे, फोन पर कहा- हम सुरक्षित हैं

प्रशासन से मदद की गुहार

नेपाल रवाना होने से पहले कांचरापाड़ा स्थित अपने आवास पर पूर्व विधायक शुभ्रांशु रॉय ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा- नेपाल में आयी भीषण प्राकृतिक आपदा की खबर मिलने के बाद से ही मैं अपनी पत्नी से संपर्क नहीं कर पा रहा हूं. वह 21 अगस्त को अपने मायके वालों के साथ गयीं थीं. हम उनसे या उनके समूह के किसी भी व्यक्ति से बात नहीं कर पा रहे हैं. हम बेहद चिंतित हैं. उम्मीद करते हैं कि प्रशासन उनकी खोज के लिए तत्काल कदम उठायेगा.

ये भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ : बंगाल के 36 लोग लापता, दर्शन के लिए जा रहे थे मानसरोवर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >